फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो समाचार------
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुतावर/ लार। रामजानकी मार्ग पर सुतावर गांव के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में एक राहगीर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ओवर टेक कर घेर लिया। यह देख चालक अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सुतावार गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर देर शाम 40 वर्षीय एक युवक पैदल कहीं जा रहा था। वह सुतावार गांव के समीप पहुंचे था, इसी बीच मेहरौना घाट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक कब्जे में है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें