एकौना। लीलापुर भैसहा गांव निवासी पांच वर्षीय बालक की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर की है। हादसे के वक्त वह बाबा के साथ खेत में जा रहा था। पीछे मिट्टी खनन कर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लीलापुर भैसहा गांव का रविंद्र यादव(05) अपने बाबा राजबली यादव के साथ खेत में जा रहा था। मिट्टी दली ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने चालक पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की।