फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑर्थो में लगेंगे एसी, मरीजों को होगी सहूलियत

Fri, 14 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की भीड़ के कारण उमस भरी गर्मी में होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग (ऑर्थो) विभाग की ओपीडी में भीड़ की वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी में उनकी सांसत हो जा रही है। इसे लेकर यहां एसी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब दस दिन के अंदर लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लोग इलाज कराने आते हैं। ओपीडी के हड्डी रोग विभाग में तीन डॉक्टरों का चैंबर और प्लास्टर कक्ष है। यहां हर रोज काफी भीड़ होती है। तकरीबन 400 से अधिक मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। लंबी कतार लगती है। इसके अलावा स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर भी मरीज रहते हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। यहां पंखे लगे हैं। इनसे इन दिनों राहत नहीं मिला पा रही है। गर्मी के कारण मरीज जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की तरह-तरह के जुगत भी लगाते हैं। इसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। लोग सुरक्षा कर्मी से भिड़ जाते हैं तो कभी-कभी लोग डाॅक्टर से भी उलझ जाते हैं।
इस समस्या को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया और मरीजों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार की है। यहां डॉक्टर कक्ष के बाहर हाल में मरीजों के लिए तीन एसी लगाए जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। दोनों तरफ दरवाजे में स्टाॅपर लगाए जाएंगे, ताकि दरवाजे बंद रहें और अंदर ठंडा रहे।
विज्ञापन

इस संबंध डॉक्टरों ने भी प्राचार्य को पत्र लिखकर मांग की है। इसके लग जाने से मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत होगी।

अस्पताल की ओपीडी के ऑर्थो विभाग में मरीजों व तीमारदारों को गर्मी से राहत के लिए वेटिंग एरिया में एसी लगाए जाएंगे। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। जल्द एसी लग जाएंगे। इससे मरीजों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें