फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रक्तदान शिविर आज, बढ़-चढ़कर करें हिस्सेदारी, बनें महादानी

Fri, 14 Jun 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
....फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान ब्लड आसानी से उपलब्ध हो और उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें स्वैच्छिक रक्तदाता ब्लड देकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में बहुमूल्य योगदान करेंगे। आप भी रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
कार्यक्रम में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी व मारवाड़ी युवा मंच भी सहयोग करेंगे। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को उनके ब्लड ग्रुप से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। साथ ही उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मान पत्र और रक्तदाता कार्ड दिए जाएंगे। आपका का एक यूनिट ब्लड चार लोगों को जीवनदान दे सकता है, इसलिए स्वयं रक्तदान का संकल्प लें, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


42 बार किए रक्तदान
- रक्तदान महादान है। अब तक 42 बार रक्तदान कर चुका हूं। इससे कोई कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान करने से शरीर और लोगाें की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहता है। रक्तदान को लेकर कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए। बिना भेदभाव के रक्तदान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि ब्लड के अभाव में किसी की जान न जाए।
- डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, सदस्य मैनेजिंग कमेटी, इंडियन यूथ रेड क्राॅस सोसायटी

जरूरतमंदों को ब्लड देकर बचाते हैं जिंदगी
रक्तदान करने में पीछे नहीं हटता हूं। गोरखपुर और बिहार के सिवान जिले तक जाकर जरूरतमंद को ब्लड देकर जान बचाया है। रक्तदान करने के लिए हमेशा उत्साहित रहता हूं। अब तक नौ बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान में सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

- अनिल तिवारी, व्यायाम शिक्षक

रक्तदान करने के साथ औरों को करते हैं प्रेरित
एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। जरूरत पर ही ब्लड का महत्व समझ में आता है। रक्तदान पुनीत कार्य है। इसके महत्व को वह अच्छी तरह समझते हैं और रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। 14 जून को भी संस्था की हिस्सेदारी शिविर में बढ़-चढ़कर होगी।

- सचिन अग्रवाल, सचिव, मारवाड़ी युवा मंच, शाखा देवरिया
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें