फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में करंट उतरने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप में करंट उतरने से बालक की मौत
विज्ञापन

गौरीबाजार के पथरहट गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम पथरहट में रविवार को क्रिकेट की गेंद उठाने गए बालक की हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पथरहट गांव निवासी गुलाब कुशवाहा केरल में शटरिंग का काम करते हैं। घर पर पत्नी बच्चों के साथ रहती है। रविवार की दोपहर उनका छोटा पुत्र अजीत (11) गांव में अन्य बच्चों के साथ सत्संग भवन के समीप क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद हैंडपंप के पास चली गई। अजीत गेंद लाने वहां गया। जैसे ही गेंद उठाने के लिए नीचे झुकते हुए हैंडपंप को हाथ लगाया, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। हैंडपंप में टुल्लू पंप का कनेक्शन था। गंभीर रूप से झुलसे अजीत को परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें