इसरो के प्रोग्राम मैनेजर अिभषेक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में अपने ननिहाल में हुई। सतासी इंटर काॅलेज से 10वीं और जनता इंटर कॉलेज से 12 वहीं पास करने के बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू से स्वर्ण पदक के साथ एमएससी गणित और आईआईटी रूड़की से एमसीए की पढ़ाई पूरी की।
इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार
वैश्विक पटल पर बज रहा भारतीय प्रतिभा का डंका
चंद्रयान-3 मिशन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने फोन पर बताया कि आज वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा का डंका बज रहा है। चंद्रयान-3 अपने मिशन में कामयाब होकर रहेगा। पिछली बार हुई खामियों को इस बार दुरुस्त कर लिया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता और नमस्कार फाउंडेशन के सदस्य सौम्य वत्सल मिश्र ने कहा कि अभिषेक ने इस अभियान से जुड़कर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर उत्कर्ष मिश्र, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह कुशवाहा, सूरज गुप्ता, विपुल पांडेय, अभिषेक चौबे, अंकित कुमार गोलू, चौधरी अनुज, राकेश यादव, शिवम सोनी आदि ने हर्ष जताया है।