देवरिया। त्योहारों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यातायात प्रभारी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में सोनूघाट, रुद्रपुर मोड़ पर चेकिंग की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की जांच हुई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। संवाद