फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना की वजह से आरोग्य स्वास्थ्य मेले पर रोक लग गई थी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन शुरू करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महकमा शासन से पत्र आने का इंतजार कर रहा है।
जिले में फरवरी 2020 से आरोग्य स्वास्थ्य मेेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग का भी सहयोग लिया गया। मेले में आने वाले लोगों को सेहत की जांच और दवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। कोरोना के कारण मेले पर रोक लग गई। पुन: स्वास्थ्य मेले को शुरू कराने के लिए सीएम ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश हैं।
विज्ञापन

मेले के माध्यम से सभी नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग, रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी आदेश दिए गए थे। मेले का आयोजन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा था। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मेले का आयोजन के लिए निर्देश मिले हैं। अभी कोई समय तय नहीं है। शासन से पत्र आने के बाद कार्यक्रम तय कर मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में मिलती हैं ये सुविधाएं
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वालों की बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा दी जाती है। निशुल्क जांच भी होती है। नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण होता है। नसंबदी के लिए पंजीकरण, आंखों की निशुल्क जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निशुल्क वितरण, गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें