बरहज। नगर स्थित बीआरडी बीडी पीजी काॅलेज आश्रम में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया। मंगलवार को पहले दिन दो सौ मीटर के दौड़ में बालक वर्ग से धनंजय यादव, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या अव्वल रहीं। महाविद्यालय की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीवीएनडीसी गोरखपुर के प्राचार्य और परिषद के महामंत्री प्रो.ओपी सिंह, विशिष्ट अतिथि एमजीपीजी काॅलेज गाेरखपुर के प्राचार्य प्रो.अनिल सिंह और प्राचार्य प्रोफेसर शंभुनाथ तिवारी ने खेल का शुभारंभ किया। सौ मीटर दौड़ में रितेश, आदित्य यादव, अभिषेक पांडेय, बालिका वर्ग में आराध्या निगम, अदिती राजभर, गोल्डी निषाद, दौ सौ मीटर में धनंजय यादव, सूरज कुमार, रितेश यादव, बालिका वर्ग में आराध्या निगम, अदिती राजभर, रागिनी सैनी, जबकि गोला क्षेपण में आदित्य कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इससे पहले अदिती राजभर ने मंगलाचरण और सरस्वती वंदना, वर्षा पांडेय स्वागत गीत और दर्शनशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ.अरविंद पांडेय, उमेश, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।