फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से बन रहा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से बन रहा आधार कार्ड
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के उप डाकघर में व्यापक पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे आधार कार्ड बनाया जा रहा है। यहां दुकानदार रुपये लेकर नकली जन्म प्रमाण पत्र एक घंटे में तैयार कर दे रहे हैं। पश्चिमी बाईपास स्थित उपडाकघर में आधार बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही।
मंगलवार को उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। दो कमरों में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के लोग एकत्र रहे। एक शख्स ने फर्जी नाम पता बताकर डाकघर के नीचे दुकानदार से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को कहा। फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकानदार ने एक घंटे बाद उससे सौ रुपये लेकर जन्म प्रमाण थमा दिया। जन्म प्रमाण पत्र पर बकायदे ग्राम पंचायत अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर लग रहा है। दुकानदार से हस्ताक्षर और मुहर के बारे में पूछे जाने पर वह दुकान छोड़ कर फरार हो गया। वहीं उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ से खाताधारकों को परेशान होना पड़ा। आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने कहा कि अराजकता के कारण उन्हें आधार कार्ड बनवाने को रोज चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दो से तीन सौ रुपये देने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप डाकघर के पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कर्मचारी को आधार कार्ड बनाए जाने का सख्त निर्देश दिया गया है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत मिली है। ग्राम पंचायत अधिकारी विंध्याचल सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र के एक गांव के फर्जी व्यक्ति के नाम से जारी जन्म प्रमाण पत्र पर उनके हस्ताक्षर और मुहर नहीं है। प्रमाण पत्र फर्जी प्रतीत हो रहा है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें