फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: बारात में आए युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 23 May 2025 11:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

कुशीनगर जिला के अहिरौली से गुरुवार रात में क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बारात आई थी। बारात में अहिरौली निवासी राजन यादव उम्र 32 आया था। पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बारात में आए और राजन के कनपटी पर गोली मारकर भाग निकले। 
विज्ञापन
Deoria News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में आई बारात में एक बाराती युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

कुशीनगर जिला के अहिरौली से गुरुवार रात में क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बारात आई थी। बारात में अहिरौली निवासी राजन यादव उम्र 32 आया था। पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बारात में आए और राजन के कनपटी पर गोली मारकर भाग निकले। 

हालांकि, पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें