फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपाल को धमकी देने पर केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। तहसील के एक लेखपाल को मोबाइल पर धमकी देने के मामले में खामपार पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाला युवक गांव छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन


खामपार थाना के ग्राम पिपराउत्तर पट्टी के लेखपाल विपिन यादव का आरोप है कि भूमि विवाद में पैमाइश करने के लिए जाते समय एक शख्स ने मोबाइल पर जानमाल की धमकी दी। बाद में व्हाट्सएप पर भीर धमकी दी। लेखपाल ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल ने खामपार थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें