फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी समारोह में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के माडोपार गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक पर शादी समारोह के दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक युवक ने घायल कर दिया। घायल का इलाज सीएचसी सलेमपुर में चल रहा है। भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव निवासी शिवनाथ प्रसाद ने मईल पुलिस को तहरीर देकर बताया की उनकी रिश्तेदारी मईल थाना क्षेत्र के माडोपार गांव में है। शादी में शामिल होने वह अपने घर के लोगों के साथ माडोपार आए।
विज्ञापन

आरोप है कि बरात के दौरान दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान उनका बेटा रितिक बीच-बचाव करने गया। इस दौरान एक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें