तरकुलवा। स्थानीय कस्बा के एक स्वर्ण व्यवसायी को पुरानी रंजिश में गोलबंद लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान दबंगों ने बीच-बचाव करने गई एक महिला की भी पिटाई कर दी। दोनों का इलाज सीएचसी तरकुलवा पर चल रहा है। थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी प्रदीप वर्मा की नगर पंचायत कस्बा में मकान है। पुरानी रंजिश को लेकर कस्बे के कुछ गोलबंद लोगों ने उनको दौड़ा लिया। वे जान बचाकर घर में भागे तो मनबढ़ों ने घर मे घुसकर उनको मारपीट कर घायल कर दिया। उनको बचाने गई बगल की एक महिला को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।