फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सऊदी की कंपनी में रुद्रपुर का युवक बंधक

Fri, 30 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। छितही बाजार का युवक सात माह से सऊदी अरब की एक कंपनी में बंधक है। वह दो साल पहले गया था।
विज्ञापन

विदेश में फंसे युवक की मां ने बेटे के सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है। पीड़ित की मां की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मामले में अवगत कराया है। छितही बाजार गांव निवासी रमावती देवी ने बताया कि 38 वर्षीय बेटा अनिल कुमार निषाद मार्च 23 में सऊदी अरब के एक कंपनी में काम करने गया था। सात माह पहले बेटे ने फोन कर बताया कि कंपनी में काम बंद हो गया है। कंपनी वालों ने उसका पासपोर्ट, वीजा जब्त कर रखा है।
विज्ञापन

कंपनी में काम नहीं होने और रुपये के अभाव में उसकी हालत दयनीय हो गई है। इसके बाद पीड़ित परिवार केंद्रीय रज्यमंत्री कमलेश पासवान से मिलकर गुहार लगाई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण में विदेश मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। विदेश मंत्रालय संबंधित देश के दूतावास से संपर्क कर युवक को सकुशल वतन ले आने के प्रयास में लगा है। संवादд
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें