फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुणे में मूर्ति विसर्जन के दौरान देवरिया के युवक की नदी में डूबने से मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के पुराना पोस्ट ऑफिस रोड वार्ड नंबर 11 निवासी 27 वर्षीय आकाश जायसवाल उर्फ अनंत जायसवाल की शनिवार को पुणे में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसका अंतिम संस्कार रविवार को शव फ्लाइट से लाने के बाद बनारस गंगा तट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

आकाश अपने पिता लालबाबू जायसवाल की इकलौती संतान था। वह पुणे, महाराष्ट्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।उसके साथ अन्य पांच युवकों की भी डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को नदी से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शववो परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें