फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से फंदा लगाकर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुंडे से फंदा लगाकर युवक ने जान दी
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रघवापुर गांव का मामला
बिना पुलिस को सूचना दिए कर दी अंत्येष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के रघवापुर गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारवालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिवारवाले घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रघवापुर गांव निवासी कमलेश (35) ट्रैक्टर का मिस्त्री था। शनिवार को उसने किसी समूह से 20 हजार रुपये निकाला था। बताया जा रहा है कि इस रुपये से उसने छक कर शराब पी। इसके बाद घर गया। परिवार में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में ही किसी समय उसने छत के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवारवालों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। परिवारवाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें