फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 15 Jan 2023 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

शैलेश प्रसाद (20) पुत्र राम प्रवेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को किसी काम से रुद्रपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह गौरी बाजार कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के मध्य पहुंचा था कि घने कोहरे के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक ब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के घटैला गाजी गांव निवासी शैलेश प्रसाद (20) पुत्र राम प्रवेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को किसी काम से रुद्रपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह गौरी बाजार कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के मध्य पहुंचा था कि घने कोहरे के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि रेलिंग से टकराने के बाद युवक ओवरब्रिज की रेलिंग पार कर नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें