फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हाल में चौराहा पर युवक की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Wed, 29 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव दफन किया
विज्ञापन

- महुआडीह थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बताया जाता है मृत शकील
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर गौनरिया चौराहे पर सोमवार की शाम को एक युवक सड़क पर गिर गया। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते। उसके पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वाले शव को ले जाकर दफना दिया।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के शकील अंसारी (47) मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अभी कुछ दिन पहले ही वह घर से मुंबई गए थे। किसी कारण वश वह सोमवार की सुबह ही मुंबई से वापस घर पहुंचे। शाम को वह रामपुर गौनरिया चौराहा पर किसी काम से गए। इसी बीच वह चौराहा पर अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। स्थानीय लोग अभी कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई। लोगों ने उनकी पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे घर के लोग शव को लेकर घर चले गए। घर ले जाकर शव को दफना दिया। शकील का परिवार मूल रूप से रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव का रहने वाला है। उधर, जानकारी के अनुसार, शकील चौराहे के पास एक घर में जाकर शराब पीए। उसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ी और संदिग्ध हाल में मौत हो गई। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें