फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 29 Apr 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार-गोरयाघाट मार्ग पर रविवार को पोखरभिंडा गांव के सामने पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों और ससुराल के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अजय साहनी पुत्र विरेंद्र साहनी की रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट के पास मिश्रौली में ससुराल है। वहां वह आए हुए थे। रविवार को किसी कार्य से बाइक से लाहिलपार चौराहे पर गए थे। वहां से वापस आते समय पोखरभिंडा गांव के सामने एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें