फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 29 Apr 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव की घटना, परिजनों का रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने शीशम के पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव के रहने वाले शंभू (35) पुत्र रमई की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इधर-उधर घूमते फिरते-रहते थे। शनिवार को रात में अचानक गांव के एक मंदिर की तरफ चले गए। वहां पर एक शीशम का पेड़ था। उसमें रस्सी बांध करके लटक गए। इससे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस सहित शंभू की पत्नी व बच्चे भी पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। घर वालों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें