रामलक्षन। गोरखपुर के बोहाबर के पास बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अविनाश उर्फ आकाश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सन्नी त्रिपाठी घायल हो गया। घटना के समय सन्नी हेलमेट लगाए हुए था। इससे उसकी जान बच गई।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी अविनाश उर्फ आकाश विश्वकर्मा (18 वर्ष) पुत्र विनोद विश्वकर्मा अपने साथी सन्नी त्रिपाठी उर्फ जतिन (20 वर्ष) पुत्र मुन्ना त्रिपाठी के साथ मुंडेरा बाजार से अपनी बड़ी बहन कंचन के घर से लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
अविनाश अपने पिता के साथ बढ़ई का काम करता था। परिवार में माता संगीता सहित तीन बहनें कंचन, प्रिया और गुंजा हैं। अविनाश इकलौता बेटा था। संवाद