फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी सुल्तानी रोड पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली से लकड़ी लेकर घर जा रहा था तभी गाड़ी बंधे के नीचे गिर गई। सीने में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानी निवासी सोनू मल्ल (24) पुत्र राम आधार मल्ल मंगलवार की शाम पिंडरा घाट स्थित आरा मशीन से लकड़ी कटवाने गया था। करीब एक घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर घर के लिए निकल पड़ा। पचलड़ी सुल्तानी रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बंधे के करीब दस फिट नीचे गिर गया। सोनू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला।
परिजन उसे लेकर घर चले गए। कुछ देर बाद सीने में दर्द बढ़ने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घर वालों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह पचलड़ी चौराहे पर बिजली उपकरण की दुकान चलाता था। बेटे की मौत पर पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें