फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेम जाल में फंसा कर युवती का धर्मांतरण, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीबाजार (देवरिया)। शहर में एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी से जुड़े धर्मांतरण का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम युवक द्वारा धर्मांतरण कराने का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस कस्टडी में भेजा है। विवेचना रुद्रपुर के सीओ कर रहे हैं। युवती ने पूछताछ में यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी युवक की भूमिका की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती को पड़ोसी गांव बेलवा माफी का अजरूद्दीन को प्रेम जाल में फंसा लिया और 10 सितंबर को भगा ले गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर दूसरे दिन युवती का पिता आरोपी युवक के घर कुछ परिचितों को लेकर पहुंचा और बेटी के बारे में पूछताछ की। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी युवक के घर वालों ने धमकी देते हुए खदेड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
गांव के कुछ लोगों ने उसकी बेटी वापस दिलाने का आश्वासन दिया, मगर बेटी नहीं मिल पाई। 16 सितंबर को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि बेटी 10 सितंबर को खेत गई थी, वहां से पड़ोसी गांव का अजरूद्दीन मौजूद था और उसे भगा ले गया। पुलिस ने धर्मांतरण कराने, यौन शोषण, एसी-एसटी एक्ट का केस अजरूद्दीन, इब्राहिम, इब्राहिम की पत्नी और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक जिहादी मानसिकता है। इसके पहले भी कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण कर चुका है, मगर पंचायत में मामला सलट गया और पुलिस तक नहीं पहुंचा था।
उधर, पुलिस युवक के मोबाइल फोन की मदद से धर्मांतरण के लगाए गए आरोप के तह में जाने की कोशिश कर रही है। गांव में चर्चा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का चल रहा था। दोनों एक-दूसरे पर बेहद विश्वास करते थे। पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें