फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंबाइन की चपेट में आने से युवक का दाहिना हाथ कटा, हालत गंभीर

Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में कंबाइन मशीन चला रहे युवक का मशीन के बेल्ट में दाहिना हाथ फंसने से कट कर नीचे गिर गया। इससे मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

आनन-फानन लोग उसे सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। इसके बाद गोरखपुर और फिर उसे लखनऊ भेज दिया गया।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी बलिराम यादव गांव के ही अशोक यादव का कंबाइन मशीन चलाता था। सोमवार देर रात को बलिराम यादव चुरिया गांव के दियारा क्षेत्र में कंबाइन मशीन चला कर गेहूं की कटाई कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच मशीन से कुछ आवाज आने लगी। चालक मशीन रोक कर चालू हालत में आवाज को ठीक करने का प्रयास करने लगा। तभी अचानक युवक का हाथ बेल्ट में फंस गया, जिससे उसका दाहिना हाथ कट कर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में कटा हुआ हाथ झोले में रखकर युवक को इलाज के लिए सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डॉ. संतोष कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
युवक की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें