फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी का उलाहना देने गए युवक की पीटकर हत्या

Thu, 01 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के बैतालपुर के समीप एक गांव में दो दिन पहले युवती से छेड़खानी करने का उलाहना देने गए परिजनों पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवती के परिवार के एक सदस्य रमाकांत गोंड (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या, छेड़खानी व दलित एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 29 दिसंबर को बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान मंटू विश्वकर्मा ने उसे बसहीं भगवती स्थान के समीप रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से बचकर युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

30 दिसंबर को जब लड़की के पिता और परिवार का एक अन्य सदस्य रमाकांत गोंड आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो मंटू विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा पुत्रगण छोटेलाल, छोटेलाल पुत्र पुकार विश्वकर्मा व छोटेलाल की पत्नी ने एकजुट होकर गालियां देते हुए लाठी–डंडों व लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में रमाकांत गोंड का सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
बीच–बचाव करने गई उसकी बहन को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रमाकांत का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम जब उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में हत्या, छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि युवती की छेड़खानी को लेकर दोनों पक्ष पंचायत कर रहे थे। इस बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें