फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां के लिए दवा लेने निकले युवक की हादसे में माैत

Sat, 10 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। अहिरौली गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार मामा के घर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, परसिया करकटही गांव निवासी साहब हाशमी की पांच संतानों में शरफराज हाशमी (18) सबसे बड़ा बेटा था। वह शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से भटनी थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में मामा के घर जा रहा था। भटनी-बैकुंठपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे शरफराज बाइक लिए सड़क पर जा गिर गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो मां गुलाफ्शा खातून, भाई और दोनों बहनें दहाड़े मारकर रोने लगीं।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सड़क हादसे में शरफराज की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें