फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम के पेड़ से गिरकर घायल हुए युवक की मौत

Mon, 16 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पहाड़पुर गांव में चार दिन पहले आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर घायल युवक की रविवार की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मंजू, बेटा अनूप (13) और मुन्ना (8) समेत माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी 45 वर्षीय अमर नाथ कुशवाहा 13 जून की दोपहर में बगीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। इस बीच तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। वह पेड़ से उतरने की कोशिश कर रहे थे। अचानक डाल टूटने से वह गिरकर घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार रात में अमरनाथ ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें