फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिश्तेदारी में आए युवक को घेरकर पीटा, सिर फटा

Wed, 03 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रिश्तेदारी में आए एक युवक को रास्ते में घेरक कुछ लोगों मारपीट का लहूलुहान का दिया। उसका सिर फट गया और हाथ में गंभीर चोट आईं। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के शेख सेमरी गांव निवासी 22 वर्षीय कुनैन खान सोमवार को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कौलाछापर गांव स्थित रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि देर रात वह बाइक से रिश्तेदार के नए घर से पुराने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान गांव के पुराने राइस मिल के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल युवक को उसके रिश्तेदार आकिब शेख थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने युवक मेडिकल कराया। चिकित्सकों ने हाथ में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए एक्स-रे कराने और बेहतर इलाज के लिए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें