फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार के कटेया में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या

Sat, 10 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर जुटी भीड़ ने हत्यारोपी को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर हिरासत में ले लिया।
मोहनपुर गांव के अनिल कुशवाहा 22 वर्ष का शव गांव से दो सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने अनिल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव की जिस लड़की से अनिल बात करता था उसी के परिजनों ने अनिल की हत्या कर उसका शव खेत में लाकर फेंक दिया है ताकि मामले को दुर्घटना या संदिग्ध मौत का रूप दिया जा सके।
घटना के बाद स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई। जब परिजनों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया और लड़की के परिजनों को एक मकान में घेर लिया। पुलिस ने स्थिति गंभीर देखते हुए और पुलिस बल बुला लिया और भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में अनिल की प्रेमिका के मां बाप भाई बहन को गिरफ्तार कर साथ ले गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कुछ देर के लिए ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों को बंधक बना लिया था। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच किया। मृतक अनिल कुशवाहा दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं जबकि उसका बड़ा भाई खाड़ी देश में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी बताया कि अनिल के शरीर पर कहीं भी बाहरी जख्म के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे। थानाध्यक्ष कटेया ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि इस घटना में उसी गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें