तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा कस्बा में शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी गांव निवासी राम केवल यादव (52) पुत्र मुन्नी लाल यादव अपनी बाइक से स्टेट बैंक की शाखा पथरदेवा में केवाईसी कराने जा रहे थे। अभी वे पथरदेवा कस्बा में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी के समीप पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें वे सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। संवाद