रुद्रपुर। क्षेत्र के लखनाघाट गांव में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच नामजद समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया।
सोनबरसा निवासी अमन यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अनूप यादव निवासी मठिया माफी के साथ लखनाघाट में कंबाइन से धान की कटाई कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दोनो पर धावा बोल दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया।
पुलिस ने मामले में डाला गांव के मुन्ना यादव, विशाल यादव, विनय यादव, आलोक यादव, दुधेश्वर साहनी समेत आठ लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज किया है।