फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना शट डाउन वापस किए चालू कर दी बिजली की सप्लाई, बाल-बाल बची लाइनमैन की जान

Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। विद्युत सब स्टेशन उसरा में तैनात एसएसओ की लापरवाही से बृहस्पतिवार को एक लाइनमैन की जान जाते-जाते बची। बिना शटडाउन वापस किए एसएसओ ने सप्लाई चालू कर दिया। पोल पर चढ़ रहे लाइनमैन को नीचे से अन्य लाइनमैनों और गांव के लोगों तुरंत नीचे बुला लिया। लाइनमैन ने इसकी सूचना निगम अधिकारियों को दी। अधिकारियों द्वारा अभी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया करन में बिजली की आपूर्ति बाधित थी। लोगों ने इसकी सूचना उसरा सब स्टेशन को दी। सूचना पर बृहस्पतिवार को लाइनमैन जयप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद व महेश कुशवाहा आपूर्ति बहाल करने फुलवरिया पहुंचे। सुबह करीब 8:38 पर शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर काम किया। वहां से उतर कर लाइनमैन जय प्रकाश दूसरे पोल पर चढ़ गए। जब वह तार के नजदीक पहुंचे तभी अचानक बिजली की सप्लाई शुरू हो गई। अचानक सप्लाई आए देख नीचे मौजूद लाइनमैन व गांव के लोगों ने चिल्लाकर जय प्रकाश को नीचे उतरने को कहा। जय प्रकाश ने सीढ़ी पर रुककर जान बचाई और आनन-फानन में नीचे उतरे। मौजूद लाइनमैनों ने इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन अफसरों ने इसका संज्ञान नहीं लिया।
बता दें कि कर्मचारियों की लापरवाही से 8 नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल निवासी मेघनाथ यादव की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या की जान चली गई थी। इस मामले में जेई रामप्रवेश यादव सस्पेंड हो गए थे, जबकि अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसएसओ के माफी मांगने का ऑडियो वायरल
उक्त घटना की जानकारी होते ही एसएसओ का लाइनमैनों से माफी मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल ऑडियो में एसएसओ अपनी गलती को स्वीकार करते हुए लाइनमैन से माफी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें