फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौरीबाजार में युवक को पीटकर मार डाला, सनसनी

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया (देवरिया)। गौरीबाजार के धनौती गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दो पुत्रों पर नामजद केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। घटना के बाद से तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


गौरीबाजार क्षेत्र के धनौती निवासी सुभाष सिंह (45) सोमवार को एक आयोजन में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे घर से थोड़ी ही दूर गांव के पूर्व प्रधान राजाराम सिंह का बेटा अजय मिला। वह सुभाष को रोक कर कुछ बात करने लगा। इसी बीच किसी बात पर अजय ने सुभाष पर हमला कर दिया। सुभाष की पिटाई करते हुए उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। यह सब देख आसपास के लोग पहुंचे तो अजय भाग निकला। लोग सुभाष को पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए, पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक आरोपी हिरासत में, अन्य घर छोड़कर फरार

सुभाष के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अजय सिंह के अलावा उसके भाई संजीव और पिता राजाराम सिंह पर नामजद केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने संजीव को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अजय और उसके पिता सहित अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना के बाद एसपी विक्रांत वीर भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुभाष के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सुभाष चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी हत्या से पिता रामाज्ञा, मां कमलावती देवी, बड़े भाई उमेश, छोटा भाई रमेश, धर्मेंद्र, पत्नी द्रौपदी देवी, बेटा कुलदीप व बेटी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी दहशत में हैं। आरोपी और उसके परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह से ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रात में भी पुलिस गश्त करती रही। एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा
सुभाष के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा कुलदीप गोवा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सुभाष अपनी बेटी मुस्कान की शादी खोज रहा था, लेकिन उसका यह सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें