फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Tue, 30 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक पर कुछ मनबढ़ों ने रविवार की रात जानलेवा हमला कर दिया।
युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों ने पीड़ित को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई ने सोमवार को थाने मेंं तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खजुरी करौता के मठकेशोराम गांव निवासी राजू मौर्या और सोनू मौर्या बरियारपुर क्षेत्र के बैकुंठपुर कस्बे में होटल चलाते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे सोनू दुकान बंद कर घर आ रहा था। वह मठकेशोराम मोहल्ले के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह मनबढ़ों ने पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने उसके बाद सोनू की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस से सोनू को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया है। पीड़ित के भाई राजू का कहना है कि सोनू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की पहचान कर धर पकड़ की जाएगी।,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें