पैकौली। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर सरौरा पुल के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाइयों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सरौरा गांव निवासी रंजीत राजभर (22) बाइक से गांव के अंकित (18) और करन चौहान (17) के साथ मूर्ति खरीदकर लौट रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तिवई गांव निवासी पीयूष गोंड (15) और प्रिंस गोंड (12) सवार थे। गंभीर रूप से घायल रंजीत को मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।