फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंगलूरू में सड़क हादसे में तरकुलवा के युवक की मौत

Fri, 26 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

तरकुलवा के कंचनपुर गांव निवासी राम केवल की बंगलूरू में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चप्पल कंपनी से काम कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा। बंगलूरू की एक चप्पल कंपनी से काम कर रूम पर लौट रहे तरकुलवा के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के भगोना टोला निवासी राम केवल (27) पुत्र रमाकांत जीविकोपार्जन के लिए बंगलूरू के मैसूर स्थित एक चप्पल कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम में वह कंपनी से काम निपटा कर बाइक से रूम पर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मां उषा देवी, पत्नी मंदाकिनी दहाड़ मार कर रोने लगीं। संवादत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें