संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी 18 वर्षीय सुधीर बांसफोर की प्रयागराज में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक अपनी बहन को लाने वाराणसी से छत्तीसगढ़ के भिलाई जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, हरखौली निवासी सुनील का बेटा सुधीर रविवार की शाम लार रोड रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन से वाराणसी गया। जहां से किसी ट्रेन से अपने बहन सुनीता को लाने भिलाई जा रहा था। ट्रेन प्रयागराज से कुछ दूर आगे निकली थी। इस दौरान ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से मां शीला का रो-रो के बुरा हाल है।