फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मवन नदी में युवक डूबा

Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर मवन नदी पर बने रेगुलेटर को वाटर पार्क के रूप में बनाकर आनंद लेना युवाओं को भारी पड़ गया। शनिवार की शाम को स्नान कर रहे चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। इससे वह डूबने लगे। साथियों ने तीन को बचा लिया। एक युवक डूब गया। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। दो जिलों की सीमाओं के बीच होने की वजह से जिले की हेतिमपुर पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया। मौके पर पहुंची कुशीनगर पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


हेतिमपुर कस्बा के उत्तर मुक्तिधाम से करीब तीन सौ मीटर आगे मवन नदी पर रेगुलेटर बना है। नदी देवरिया और कुशीनगर की सीमा के ठीक बीच में स्थित है। पिछले एक सप्ताह से रेगुलेटर पर झरने की तरह पानी गिरने और भौगोलिक सुंदरता से क्षेत्र के युवा आकर्षित हो गए। धीरे - धीरे जिले के अलावा कुशीनगर और गोरखपुर के युवा भी यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर स्नान कर मौज - मस्ती में जुटने लगे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत से कुछ युवक भी स्नान करने आए। इसी बीच चार युवक डूबने लगे। साथियों ने तीन को बचा लिया। लेकिन चौथा युवक डूब गया। इससे यह अफरा - तफरी मच गई। चीख - पुकार के बीच स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची कुशीनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन कराई। लेकिन, साढ़े नौ बजे तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें