फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी की मौत के बाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 06 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर में एक युवक ने बुधवार को तड़के गले में केबिल का फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक घर में अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

ग्राम खड़ेसर निवासी 30 वर्षीय विनोद गुप्ता की पत्नी सविता देवी की छह माह पूर्व प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि उसे इलाज के लिए गोरखपुर में डॉक्टर को दिखाया गया था लेकिन विनोद दवा नहीं खाता था। इससे उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विनोद अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। जबसे उसकी तबीयत खराब हुई थी उसके बाद से ही वह अपनी मां संकेसिया देवी को मारता-पीटता था। इससे तंग आकर उसकी मां अपने मायके चली गई थी जबकि विनोद का 10 वर्षीय पुत्र संगम अपने पिता के पास ही रह कर उसकी देखभाल करता था। विनोद बुधवार को तड़के ही अपने कमरे में केबल का फंदा गले में लगाकर पंखे से लटक गया।
विज्ञापन

सुबह उसका लड़का कमरे में गया तो उसने अपने पिता को लटका देखा तो उसने केबल काट दिया जिससे उसका शव नीचे गिर गया और मुंह के रास्ते खून निकलने लगा। यह देख संगम डर गया और घर छोड़कर अपने मामा को सूचना देने के लिए रोते हुए इंगुरी सराय जाने जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें