फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से गिरकर युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। जिगनी बाजार गांव में बुधवार की सुबह पेड़ की टहनी काटते समय नीचे गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार गांव के धर्मेंद्र चौरसिया (42) बुधवार की सुबह खेत में स्थित पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था। हालांकि, अभी पेड़ पर बहुत ऊपर नहीं चढ़ा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सहयोग से परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
उधर, युवक की मौत से माता जिलेबा देवी, बड़े भाई सुबास चौरसिया, पत्नी कालिंदी देवी, बेटे सोनू, प्रियंका, पिंकी व भूलन का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र के घर की माली हालत बहुत खराब है। दिन-रात मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें