भाटपाररानी। थाना क्षेत्र अंतर्गत दनउर फूलमान टोला के पास मंगलवार की रात रेलमार्ग पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ट्रैक के बगल में उसका शव मिला। उसका दोनों पैर टूटा था तथा सिर में गंभीर चोट थी। दनउर फूलमान टोला के पास सुबह चरवाहों ने शव को देखकर भाटपाररानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की।
मृत युवक की पहचान बलिंदर 22 पुत्र मोतीलाल चौधरी ग्राम नवका जिला सिवान के रूप में हुई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।