फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 19 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मुंबई कमाने के लिए बृहस्पतिवार को घर से निकला युवक दादर एक्सप्रेस की जगह बरहज जाने वाली ट्रेन में सवार गया। पिपरा नाजिर गांव के पास क्राॅसिंग से जब ट्रेन विराजमार की तरफ मुड़ी तो वह चौंक गया। राहगीरों के मुताबिक, वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। ऐसे में ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी संजय प्रसाद (42) मुंबई जाने के लिए छोटे भाई पन्नेलाल की बाइक से सलेमपुर स्टेशन पहुंचा और दादर एक्सप्रेस का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच बरहज जाने वाली सवारी गाड़ी प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची गई। संजय ने बरहज जाने वाली ट्रेन को दादर एक्सप्रेस समझ कर उसमें चढ़ गया। जब दक्षिणी क्रॉसिंग से ट्रेन बरहज रेल मार्ग के तरफ मुड़ी तो संजय को गलत ट्रेन में चढ़ने का आभास हुआ और वह आननफानन ट्रेन से कूद गए।
ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण वह अपने आप को संभाल नहीं सके और ट्रेन के पहिये के नीचे आ गए। मौत की सूचना मिलते ही संजय प्रसाद की बेटी श्रेया व पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें