फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसएस मॉल के मालिक का भाई गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एसएस माॅल के मालिक का भाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धर्मांतरण के मामले में जेल भेजे गए एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के भाई इसराफिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं पहले से जेल में बंद इसके साले गौहर को कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड पर दिया है। फरार चल रही उस्मान की पत्नी तरन्नुम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उस्मान के मोबाइल से मिले साक्ष्य के बाद विवेचना के क्रम में इसके भाई का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसएस मॉल के मालिक देवरिया रामनाथ निवासी उस्मान गनी पर धर्मांतरण का प्रयास और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर पर केस दर्ज किया था। युवती इसी के ईजी मार्ट में काम करती थी। युवती का कलमबंद बयान 10 सितंबर को कोर्ट में हुआ। इसके बाद पुलिस पुलिस की जांच तेज हो गई।
पुलिस ने ईजी मार्ट को फील्ड यूनिट टीम की साक्ष्य संकलन का हवाला देते हुए सील कर दिया और पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं एसएस मॉल में भी पुलिस ने ताला बंद कर दिया है। फरार चल रहे उस्मान गनी को पुलिस लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। उस्मान के मोबाइल से मिले नंबर व पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस ने मॉल में काम करने वाली युवती और युवकों के भी बयान दर्ज किए।
पूछताछ में कई ऐसी बातें सामने आईं, जिसका तार धर्मांतरण से जोड़कर निकला। इस आधार पर पुलिस का जांच का दायरा बढ़ा और साक्ष्य के आधार पर विवेचना में उस्मान गनी के भाई इसराफिल का नाम आया।
विज्ञापन

तरन्नुम की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई ः धर्मांतरण कराने की कोशिश के आरोपी उस्मान गनी की पत्नी तरन्नुम फरार चल रही है। अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिया है। इसकी सुनवाई शुक्रवार होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें