फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी अहमद अली के 28 वर्षीय बेटे रियाज की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चर्चा है कि रियाज ने प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने पर जहर खा लिया था। उसने सोशल साइट्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।
जानकारी के अनुसार, भटनी नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी अहमद अली पक्का पुल पर रुई धुनाई की दुकान चलाते हैं। उनका छोटा बेटा रियाज भी नगर में दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन आननफानन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें