फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर दुकानें...आवागमन दुश्वार

Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर में फोरलेन के किनारे नो वेंडिंग जोन में फुटपाथ पर सजी दुकानें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में नो वेंडिंग जोन सिर्फ कागजों में हैं। इन जगहों पर सुबह से शाम तक दुकानें सजती हैं। नतीजतन राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे राह चलते वाहनों से ठोकर लगने का खतरा बना रहता है, मगर इन जगहों से दुकानों को शिफ्ट करने की कवायद शुरू नहीं हुई है।
शहर में अतिक्रमण का बोलबाला है। कहीं सड़कों के किनारे फुटपाथ पर पूरे दिन वाहन खड़े रहते हैं तो कहीं पर दिनभर दुकानेंं सजती हैं। इस समस्या से निजात के लिए प्रशासन प्रयास करता रहा है, मगर यह कभी मूर्तरूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले नगर पालिका परिषद ने मालवीय रोड और शहर से गुजरते फोरलेन पर रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक नो वेंडिंग जोन घोषित किया था।
जबकि इस सड़क के किनारे एक नो वेंडिंग जोन का बोर्ड भी लगाया गया था, मगर अब यह बोर्ड नदारद है। नो वेंडिंग जोन में सड़क की दोनों पटरियों के किनारे किसी प्रकार का ठेला, खोमचा, दुकान लगाने की मनाही थी।
इसमें मालवीय रोड में कुछ सफलता मिली, मगर फोरलेन के किनारे अब भी रोजाना दुकानेंं सजती हैं। भटवलिया चौराहे से लेकर कचहरी चौराहे तक फल वाले ठेला लगाते हैं।
इसके अलावा अन्य सामान भी बेचने वाले ठेला लगाते हैं। सबसे अधिक दिक्कत भटवलिया से डाक बंगला जाने वाले मोड़ तक है। यहां पूरब पटरी पर पूरे दिन फल की दुकानें सजी रहती हैं। शाम होते ही सब्जी की दुकाने सज जाती हैं।
विज्ञापन

इसके चलते फुटपाथ पर कब्जा रहता है। सब्जी खरीदने वाले लोग सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे होकर गुजरने वाले हजारों भारी वाहनों से हमेशा खतरा रहता है। आगे ओवरब्रिज तक किसी न किसी रूप में फुटपाथ पर अतिक्रमण रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें