फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव के बाहर पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 02 Mar 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में सोमवार देर शाम को एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना गांव के पुराने ईंट-भट्ठे के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास की है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में फंदे पर लटके आकाश कुशवाहा को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। खुखुंदू क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी विनोद कुशवाहा की तीन संतानों में आकाश कुशवाहा सबसे बड़ा बेटा था। ग्रामीणों का कहना है कि आकाश सोमवार शाम को मगहरा चौराहे पर गया था। वहां गांव के कुछ लोगों से मिला जुला और बातचीत की। वहीं से रस्सी खरीद कर वह घर के लिए चला। लेकिन आकाश घर न पहुंचकर गांव के पुराना ईंट-भट्ठा स्थित पीपल के पेड़ के पास जाकर डाली में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के मताबिक आकाश गांव नहीं रहता था। वह बिहार में मामा के घर रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें