देसही देवरिया। बसंतपुर गांव में बकरीद के दिन पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी नवी हुसेन (35) की पत्नी और पिता से कआए दिन कहासुनी होते रहती थी। बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ था। इसी बीच उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने लगी, तब लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम के भेज दिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि नवी हुसेन पारिवारिक कलह में कोई नशीली चीज खा लिया था। अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।