फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूरी मांगने गई महिला से छेड़खानी, दी तहरीर

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गई महिला से दो लोगों ने छेड़छाड़ किया। महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़े तब आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दिया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है। पीड़िता थाने का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने ससुर के मजदूरी का पैसा और काम करने वाले औजार मांगने गांव के ही राजमिस्त्री के घर 29 दिसंबर को गई। उस समय वह व्यक्ति अपने भाई के साथ घर पर मौजूद था। महिला का आरोप है कि दोनों भाई छेड़छाड़ करने लगे। थाना प्रभारी प्रदीप स्थाना ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें