भागलपुर। बाबा कालीचरण स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल मैच का पहला सेमीफाइनल डीएवी स्पोर्ट्स क्लब बेल्थरा रोड बलिया और एनईआर रेलवे स्पोर्ट्स क्लब इंदारा मऊ के बीच खेला गया। जिसमें बेल्थरा रोड बलिया की टीम ने इंदारा मऊ की टीम को 3-0 से मात देकर फाईनल में प्रवेश कर लिया।
भागलपुर के मेला मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. नवनाथ यादव यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच शुरू होने के पन्द्रहवें मिनट में बेल्थरा रोड बलिया की टीम के रिंकल ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के दस मिनट बाद ही बेल्थरा रोड बलिया के रिंकल ने दूसरा गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। खेल के अंतिम छड़ों में बेल्थरा रोड बलिया की टीम के रिंकल ने तीसरा गोल करके टीम को फाईनल में पहुंचा दिया। इंदारा मऊ के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। मैच के रेफरी रिंकू कुमार और कमांटेटर की भूमिका फिरोज खान और अमन जायसवाल ने निभाई। इस दौरान बृज भूषण यादव, हरिशंकर यादव, शम्भू जायसवाल, मुलायम यादव, मनन साहनी आदि मौजूद रहे।